उत्तराखंड

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विद्यार्थियों को वितरित की निःशुल्क पाठ्य सामग्री

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

रुड़की। सत्ती मोहल्ला स्थित मखदूम बख्श जूनियर स्कूल में पूर्व मेयर गौरव गोयल की ओर से सैकड़ों विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि सभी बच्चों को अच्छी तालीम हासिल कर तरक्की की राह पर आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा से न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल होता है, बल्कि परिवार और समाज भी प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं और मेहनत व लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने बच्चों को अपने घर, स्कूल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वच्छता और अच्छे संस्कारों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद शमशाद ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में पहुंचकर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित करना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण का यह संदेश सभी के लिए अनुकरणीय है। इस प्रकार के प्रयासों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर आबिद हुसैन, उम्मेद गाजी, मकसूद हसन, मोहम्मद इंतजार, मोहम्मद नोमान, मोहम्मद सुहैल, मोहम्मद उवैस, नजमा, सामिया, शाजिया, इकरा, रियाज अहमद, कारी यूनुस, हाफिज नसीम, मोहम्मद जावेद और मौलाना इफ्तिखार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button