यूजर चार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस: राजेंद्र चौधरी
दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता, दिनेश सौदाई को बनाया अनुसूचित विभाग का जिलाध्यक्ष

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
रुड़की। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी कर्मचारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कहा कि नगर निगम द्वारा जनता से 100 रुपये यूजर चार्ज वसूलने के प्रयास का कांग्रेस विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि जनता पर यूजर चार्ज थोपने नहीं दिया जाएगा। इसके विरोध में जरूरत पड़ी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन या मेयर यदि इस मुद्दे पर टकराव चाहते हैं तो कांग्रेस भी इसके लिए तैयार है। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनके हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान श्री देवभूमि संयुक्त कर्मचारी निकाय संघ के अध्यक्ष दिनेश सौदाई को महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस अनुसूचित विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व मेयर गौरव गोयल, रिजवान अहमद, डॉ. हरविंदर सिंह, नीरज सैनी, वीना आनंद, संजय चौधरी गुड्डू, जसवीर सिंह, यासमीन खान, माया रावत, विशाल सहगल, अक्षय गौतम, गौरव अग्रवाल, अमित चौधरी और मिलंद चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इन्होंने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
विनेश सौदाई, राजीव तिवाल, करण बिरला, बॉबी चौटाला, अमन, अविनाश, राजीव कुमार, साहिल, रौनक सौदाई, निखिल घाघट, हन्नी सैनी, अरविंद सिंह और लाइन सिंह सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।



