आस्थाउत्तराखंड

पिरान कलियर हज हाउस में हज यात्रियों को टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। पिरान कलियर हज हाउस में हज यात्रा 2024 के लिए चयनित हज यात्रियों का टीकाकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे हरिद्वार जिले के हज यात्रियों ने बढ़ चढ़कर टिकाकरण कराया और प्रशिक्षणकर्ताओ द्वारा कार्यक्रम में मौजूद चयनित हज यात्रियों को टीकाकरण एवं प्रशिक्षण दिया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों और हज कर्मचारियों द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के दस्तावेजों की जाच की गई। इसके बाद एक एक कर जिलेभर से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का टीकारण किया गया।

वही हज समिति के चेयरमैन खतीब अमहद ने मुक़दस पाक सफर पर जाने वाले हज यात्रियों को हज के बारे में बताया और उनको हज के पाक सफर की मुबारकबाद दी।

Related Articles

Back to top button