पीएम मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा पर हरकी पैड़ी में गंगा पूजन
मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ की मां गंगा की आरती, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की निरंतर सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने भी मां गंगा का पूजन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्रियों ने मां गंगा की आरती की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामना की गई। साथ ही देश की उन्नति, प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की गई।

हरकी पैड़ी पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मां गंगा के प्रति श्रद्धा और आस्था व्यक्त करते हुए देश की निरंतर प्रगति, विकास तथा जन-जन के सुखमय जीवन की कामना की गई। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने मां गंगा से देश एवं उत्तराखंड में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मां गंगा का आशीर्वाद लेकर राष्ट्र की उन्नति और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की कामना की गई।



