पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया एनएसयूआई पदाधिकारियों का सम्मान
विद्यार्थियों की जीत से कांग्रेस पार्टी को मिलेगी मजबूती: गौरव गोयल

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
रुड़की। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने कैंप कार्यालय पर एनएसयूआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पटका और फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें जीत की बधाई दी। इस अवसर पर गौरव गोयल ने कहा कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और लगन से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। एनएसयूआई के विद्यार्थियों ने विभिन्न पदों पर जीत दर्ज कर संगठन के प्रति अन्य विद्यार्थियों का विश्वास भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस जीत से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।

सम्मानित होने वालों में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनीष परमार, डीएवी कॉलेज रुड़की के अध्यक्ष आर्यन चौधरी, उपाध्यक्ष मयंक कर्नवाल, सहसचिव खुशी धीमान, कोषाध्यक्ष अंजली शर्मा सहित शानवीर, उदय, अनिल परमार, शिवकुमार, दीपक सैनी, शिवम कुमार, मोहित वशिष्ठ और ताल्हा आदि शामिल रहे।



