उत्तराखंड

स्वामी प्रेमानंद को बदनाम करने का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाही की जाए: श्रीमहंत राजेंद्रदास

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने स्वामी प्रेमानंद महाराज के प्रति अनर्गल बयानबाजी कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे लोगों पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि स्वामी प्रेमानंद महाराज निश्छल स्वभाव के संत हैं। समस्त संत समाज और करोड़ों श्रद्धालु भक्त उनका आदर सम्मान करते हैं। उनके प्रवचनों से लाखों भक्तों के जीवन को नई दिशा मिली है। एक अति सम्मानित और विद्वान संत का अपमान कतई सहन नहीं किया जाएगा। केंद्र व यूपी सरकार को स्वामी प्रेमानंद महाराज के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे तथाकथित संतों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि देश का समस्त संत समाज स्वामी प्रेमानंद महाराज के साथ है और उनके खिलाफ चलाए जा रहे अभियाान के चलते उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि स्वामी प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर वे जल्द ही संतों के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर स्वामी प्रेमानंद महाराज को अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग करेंगे।

Related Articles

Back to top button