उत्तराखंडप्रशासन

ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाली शातिर महिला चोर दिल्ली से गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की ज्वैलरी बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार। दिनदहाड़े ज्वैलरी की दुकान में घुसकर जेवरात चोरी कर भागी आरोपी महिला को बहादराबाद पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर ले आई। आरोपी महिला का चालान कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों बहादराबाद स्थित ओम वर्मा ज्वैलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर आई महिला ने जेवर देखने के बहाने कुछ जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। दुकान में हुई चोरी का खुलासा वहा लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ। जिसके बाद दुकानदार की ओर से बहादराबाद थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था।

घटना के खुलासे में लगी पुलिस ने आरोपी महिला की शिनाख्त करते हुए उस तक पहुंच बनाई। जिसमें पुलिस ने करीब 270 सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद आरोपी महिला का पता लगाया। जांच में पुलिस को आरोपी महिला का दिल्ली के शाहदरा में होने का पता चला। जिस पर एक टीम बीते कल दिल्ली भेजी गई। जहां से पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी महिला की पहचान सोनम साहिल आलम निवासी शाहदरा, दिल्ली के रूप में हुई। महिला शातिर चोर है जो अपने बच्चो व पति की बीमारी का खर्चा पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देती है। आरोपी महिला का चालान कर दिया गया है।

पुलिस टीम:-
1- अपर उ0नि0 तरूण कुमार
2- कानि. बलवन्त सिंह
3- कानि. नितुल यादव
4- हो0गा0 बबली

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button