उत्तराखंडराजनीति

देहरादून: उत्तराखंड की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस की साख दांव पर लगी है। कांग्रेस अपनी बद्रीनाथ सीट को गवाना नहीं चाहती वहीं मंगलौर सीट पर जीत हासिल करना चाहती है। लेकिन भाजपा दोनों सीटों को हथियाने के मूड में है। इसलिए दोनों पार्टी जीत का दावा कर रही है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी दोनों विधानसभा सीटों पर जीत के लिए तैयारी तेज कर दी हैं। महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि इस बार दोनों सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी क्योंकि दोनों सीटों पर बीजेपी के मजबूत प्रत्याशी है।

 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जनता सिर्फ विकास के नाम पर वोट देती है और भाजपा विकास को हमेशा प्राथमिकता देती है। इसलिए दोनों सीटों पर भाजपा की ही प्रचंड जीत होगी।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button