Blog

72 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति ने 2 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार, बेतालघाट। देश में महिला अपराधों की घटनाओं में अचानक वृद्धि देखने को मिल रही है। नैनीताल जनपद के थाना बेतालघाट क्षेत्र में दो वर्षीय अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 72 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बच्ची के साथ यह घिनौना कृत्य करने की कोशिश की। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बेतालघाट पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे की है। बच्ची अपनी दादी के पीछे-पीछे खेतों की ओर जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग बिशन राम ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपित को भागना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया।

बेतालघाट थाना प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच महिला उप निरीक्षक प्रेमा कोरंगा को सौंपी गई है। आरोपित को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button