उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर एहतियात ज़रूरी, मुल्क की हिफ़ाज़त सबकी ज़िम्मेदारी: क़ारी इसहाक़ गोरा

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर, देवबंद। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि सोशल मीडिया आज समाज का अहम हिस्सा बन चुका है, मगर अफ़सोस है कि नौजवान तबक़ा इसे ज़िम्मेदारी के साथ इस्तेमाल नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि “सोशल मीडिया एक बड़ी ताक़त है, लेकिन अगर इसका इस्तेमाल ग़लत हाथों में चला जाए तो यही ताक़त नुक़सान का सबब बन जाती है। हमें चाहिए कि हम इसे इल्म, अमन और समाज सुधार के लिए इस्तेमाल करें।”

मौलाना गोरा ने मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि पड़ोसी मुल्क हमेशा हमारे देश की अमन व सलामती पर बुरी नज़र रखता है, इसलिए हर नागरिक को एहतियात और ज़िम्मेदारी से पेश आना चाहिए। उन्होंने कहा कि “किसी भी अनजान लिंक या ग्रुप से जुड़ने से पहले तस्दीक़ करें, क्योंकि हर ग्रुप का मक़सद सही नहीं होता। सोशल मीडिया पर साझा की जाने वाली हर बात हमारी ज़िम्मेदारी है।” अंत में मौलाना ने नौजवानों से अपील की कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल समाज सुधार और मुल्क की भलाई के लिए करें। “याद रखिए, मुल्क हम सबका है और इसकी हिफ़ाज़त हम सबकी ज़िम्मेदारी है।”

Related Articles

Back to top button