दिल्ली में सुभासपा की महारैली सफल, मोहम्मद बाबर गाजी ने कहा- राजभर हमेशा वंचितों और मजलूमों की आवाज़

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन देर शाम तक हुआ उसमें मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर जी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के रहे इस कार्यक्रम में सहारनपुर से गए मोहम्मद बाबर गाजी व प्रदेश अध्यक्ष व सुभासपा वरिष्ठ नेता ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश से वह हिन्दुस्तान से लोगों ने इकट्ठा होकर ये दिखा दिया कि ओमप्रकाश राजभर भारतीय राजनीति के अन्दर अपनी राजनीति का लोहा मना सकते हैं और मोहम्मद बाबर ने कहा कि हमेशा ओमप्रकाश राजभर जी दलितों वंचितो शोषितो अल्पसंख्यकों और मुसलमानों की लड़ाई लड़ने का काम करते हैं वो हमेशा सड़क से लेकर सदन तक। मजलूमों की बात रखने का काम करते हैं हम सब लोगों को चाहिए कि आज पूरे हिन्दुस्तान से लोग इकट्ठा होकर आए हैं और इस महारैली को हम सब लोगों ने इकट्ठा होकर कामयाब कर दिया है।

आज यहां से एक कसम खा कर जाएं की माननीय ओमप्रकाश राजभर जी के हाथों को मजबूत करना है रैली में गए रैली में गए राष्ट्रीय महासचिव युवाजन मोहम्मद उस्मान ने कहा कि युवा युवा इस देश की रीढ़ की हड्डी की तरह है उनकी राजनीति पूरे देश की राजनीति होती है युवा वो होते हैं जो देश की तकदीर को बदल देते हैं आज हम सब लोग यहां इकट्ठा हुए हैं उबड़ी खुशी की बात है और मैं कहना चाहता हूं कि हम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।



