उत्तराखंड

दो युवकों ने जागरण से लौट रही 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ किया गैंगरेप, एक युवक गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हल्द्वानी। जागरण से लौट रही एक नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। दो युवकों के ऊपर आम के बगीचे में ले जाकर 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है। पूरे मामले में पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मामला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र का है।

मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया पनियाली क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी है, जिसमें बताया गया है कि सात अक्टूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। उसकी 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी जागरण में गई थी। रात में जब उसकी बेटी वापस लौट रही थी तभी दो युवकों ने उसे आम के बगीचे में खींच लिया। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों युवक नाबालिग को बाग में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना परिजनों को बताई। नाबालिग ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने उसके साथ रेप किया है।

नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में अभी दूसरा आरोपी फरार है। थाना प्रभारी मुखानी विजय मेहता ने बताया किशोरी का मेडिकल कराया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button