सुमन नगर कॉलोनी स्थित मेजर और उनकी पत्नी पर किया हमला, जांच शुरू
सेना के अधिकारी और उनकी पत्नी पर किया हमला

कलयुग दर्शन (24×7)
विजय कुमार, विक्की (संवाददाता)
हरिद्वार। सुमन नगर कॉलोनी में एक मेजर और उनकी पत्नी पर हमले का मामला सामने आया है। पड़ोसियों के साथ हुए इस विवाद में मेजर को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस को मिली दोनों पक्षों से तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुमन नगर गली नंबर पांच निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उनके पति मेजर, जो वर्तमान में सेना में अधिकारी हैं और गांधीनगर में तैनात हैं, छुट्टियों में घर आए हुए हैं।
महिला के मुताबिक, कॉलोनी से सटी ग्रीन वैली फेज-आठ में रहने वाली महिलाओं के आपसी झगड़ों से आए दिन क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने बताया कि 12 मई की शाम वह घर के पास टहल रही थीं। तभी दो महिलाओं ने उन्हें देखकर अपशब्द कहे। विरोध करने पर महिलाओं ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान नुकीली चीज से हमला कर घायल भी किया। आरोप है कि फोन करने पर महिलाओं ने उनका मोबाइल भी छीन लिया। महिला किसी तरह घर पहुंची और अपने पति को पूरी घटना बताई।
इसके बाद जब मेजर ने रास्ते में महिलाओं से मोबाइल के बारे में पूछताछ की तो पड़ोस की दो महिला और एक व्यक्ति ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट के दौरान मेजर के चेहरे पर नुकीली चीज से वार किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और चेहरे पर आठ टांके लगाने पड़े। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है। जिस पर जांच की जा रही है।
[banner id="7349"]