उत्तराखंडदुर्घटना

जंगल में चारा पत्ती लेने गए दो युवकों पर बाघ ने किया हमला, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। जंगल में चारा पत्ती लेने गए दो युवकों पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जानवर के हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ऋषिकेश रेंज के ग्वेला बीट के जंगल में हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हमला बाघ के द्वारा किए जाने की संभावना जतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक राजू की मां का चार दिन पूर्व देहांत हो गया था। जानकारी के मुताबिक राजू पुत्र मदन निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार शुक्रवार की सुबह अपने एक अन्य साथी के साथ जंगल में चारा पत्ती लेने के लिए गए थे।

इसी दौरान एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बता दें कि बीते एक मई को जिम कॉर्बेट से पांच वर्षीय नर बाघ को राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में छोड़ा गया था। कुछ दिन राजाजी टाइगर रिजर्व में रहने के बाद यह बाघ बड़कोट और ऋषिकेश रेंज होते हुए नरेंद्र नगर के जंगल में जा पहुंचा। तीन से चार दिनों तक बाघ की लोकेशन शिवपुरी रेंज में दिखाई दी। अब हाल में बाघ की लोकेशन ऋषिकेश रेंज के जंगल में बताई जा रही थी।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button