उत्तर प्रदेशप्रशासन

सहारनपुर: शांति भंग करने के प्रयास में 4 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना कोतवाली नगर पुलिस की सतर्क कार्रवाई

कलयुग दर्शन (24×7)

कलीम अंसारी (संवाददाता)

सहारनपुर। 2 अप्रैल 2025 थाना कोतवाली नगर पुलिस ने कानून और शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पेश किए जाने के मद्देनजर उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के आदेशों के अनुपालन में की गई। पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग और पैदल गश्त के दौरान यह सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2025 को घंटाघर पर जाम की घटना को लेकर कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। आज, 2 अप्रैल 2025 को गश्त के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चार व्यक्तियों- मतीन, हसीन अहमद, मौहम्मद शाकिर और सादाब को शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास में गिरफ्तार किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने इन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन ये जोर-जोर से चिल्लाकर माहौल खराब करने की कोशिश करते रहे। इसके बाद, शांति व्यवस्था को खतरे में देखते हुए इन्हें धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों का चालान धारा 170/135/126 BNSS के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पता:-
1. मतीन पुत्र तासीन, निवासी मकान नंबर 593, मालवीय नगर, नूर बस्ती, थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर।
2. हसीन अहमद पुत्र मतीन अहमद, निवासी मकान नंबर 593, मालवीय नगर, नूर बस्ती, थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर।
3. मौहम्मद शाकिर पुत्र मौहम्मद हाजी इसरार, निवासी मकान नंबर 5/670, हिरनमारान, थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर।
4. सादाब पुत्र यासीन निवासी पिंजोरा मल्हीपुर सहारनपुर।
पुलिस टीम इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक मिश्रा और कांस्टेबल संजय यादव (कां. नंबर 2353) शामिल थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम रखने में मदद मिली है। स्थानीय लोग भी इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button