उत्तर प्रदेश

जिला पंचायत चुनाव राष्ट्रीय लोकदल मजबूती से लड़ेगा: चौ नीरपाल

सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने लगाई पूरी ताकत

कलयुग दर्शन (24×7)

शारिक जफर (सहारनपुर मंडल प्रभारी)

हापुड़ दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह का हापुड़ पहुंचने पर खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनुभव नरवाल, जिला अध्यक्ष रविन्द्र प्रधान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत मिश्रा, प्रदेश सचिव प्रो अब्बास अली, युवा क्षेत्रीय महासचिव दिनेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष खालिद जिलानी, जिला महासचिव खेल प्रकोष्ठ पुनीत सिरोही, विकास चौधरी आदि सहित सभी पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान मजदूर नौजवान की पार्टी है जिसमें युवाओं का भविष्य सुरक्षित है। राष्ट्रीय लोकदल में सभी वर्गों को बराबर का सम्मान दिया जाता है।हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आम जनता की आवाज बनते जा रहे हैं, इसलिए राष्ट्रीय लोकदल की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ती जा रही है।आज 14 राज्यों में राष्ट्रीय लोकदल का गठन हो चुका है।

Related Articles

Back to top button