सीनियर सिटीजन व्यक्तियों की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य अभियंता से मिले अभिषेक टिंकू अरोड़ा

कलयुग दर्शन (24×7)
कलीम अंसारी (संवाददाता)
सहारनपुर। ना दौलत से, ना शोहरत से, ना बंगला-गाड़ी रखने से, मिलता है सुकून मेरे दिल को, लोगों की मदद करने से। ऐसा लगता है सपा नगर विधानसभा प्रभारी एवं लोकप्रिय पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा रोजाना इन्ही विचारों के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हुए वह रोज किसी न किसी मुद्दे और जनसमस्याओं के निदान हेतु अधिकारियों से मिलते नजर आते हैं। इसी कड़ी में सपा नगर विधानसभा प्रभारी एवं लोकप्रिय पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा लोहानी सराय के सीनियर सिटीजन व्यक्तियों को लेकर नगर निगम निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता बीके सिंह से मिले और उनसे लोहानी सराय नाले पर तोड़े गए स्लैप के कारण हो रही दिक्कतो से काफी दिनों से निगम में चक्कर काट रहे सीनियर सिटीजन की समस्याओं से अवगत कराया और सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण करवाने के लिए कहा, जिस पर मुख्य अभियंता ने तत्काल निर्माण विभाग के अवर अभियंता की जिम्मेदारी लगाई और समस्या के निस्तारण के आदेश पारित किए। इस मौके पर मजबूत पार्षद डॉ एहतेशाम, मजबूत पार्षद डॉ मोहतसीन और मजबूत पार्षद नितिन जाटव ने कहा शहर के प्रत्येक नागरिक की समस्या को प्राथमिकता पर रखकर उनका कार्य करवाने के लिए मजबूत पार्षद दल निरंतर कार्य करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा सहारनपुर नगर की सहारनपुर नगर की सम्मानित जनता मजबूत पार्षद दल के लिए सर्वोपरि है।
[banner id="7349"]