उत्तराखंडप्रशासन

सामूहिक दुष्कर्म कर नाबालिग को छत से फेंकने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। बीते रोज पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा निवासी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर छत से फेंकने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसी के गांव के अरबिन्द व अन्य 02 युवकों ने उसकी की नाबालिक बेटी को एंकर फैक्ट्री के पास बने सुनसान मकान में उठाकर ले जाकर पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर पकडे जाने के डर से उसे मकान की छत से जान से मारने की नीयत से नीचे फेंक दिया।

शिकायत पर थाना पथरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। प्रकरण दो अलग अलग समुदायो से संबधित व नाबालिक से जुड़ा होने के कारण प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण में कई पुलिस टीमें बनायी गयी। पुलिस टीमों द्वारा साक्ष्य अवलोकन तथा मैनुअल पुलिंसिंग करते हुए पुलिस टीम ने आज मुख्य आरोपी अरबिन्द को घटना के 15 घंटे के भीतर रेलवे स्टेशन पथरी से दबोचने में सफलता हासिल की। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।

पकड़ा गया आरोपित:-
अरबिन्द पुत्र सुशील निवासी धनपुरा थाना पथरी उम्र-19 वर्ष

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button