उत्तराखंडप्रशासन

पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देहव्यापार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने मारा छापा, 5 महिलाओं समेत 2 व्यक्ति दबोचे

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने पेंटागन मॉल स्थित गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान 05 महिलाएँ और 02 पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में व आपत्तिजनक सामग्री के साथ हिरासत में लिया गया। वहीं पेंटागन मॉल के ही दूसरे स्पा सेंटर फ्लूट एंड फ्लाई स्पा एंड सैलून की संचालिका निवासी हरियाणा के विरुद्ध अनियमितता पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य व्यक्तियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

मुख्य आरोपी महिला पत्नी अनुभव निवासी आरके पुरम कॉलोनी थाना कोतवाली सिडकुल है, जो कई वर्षों से अन्तर्राज्य गिरोह बनाकर हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मुजफ्फरनगर आदि स्थानों से युवतियों को लाकर स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही थी। पुलिस ने सचिन पुत्र महावीर, निवासी ऋषिकेश और गणेश पुत्र दुलबुन, निवासी ऋषिकेश सहित पांच महिलाओं हिरासत में ले लिया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button