उत्तर प्रदेश

भव्य दीपोत्सव से जगमगाया डॉ. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम

खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने मनाया दीपों का पर्व

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। धनतेरस के शुभ अवसर पर डॉ. भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय के स्टाफ द्वारा भव्य दीपावली दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त सहारनपुर मण्डल अटल कुमार राय, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, जिला बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष अमित जैन एवं क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

दीपों की मनमोहक रोशनी और उत्साहपूर्ण वातावरण ने पूरे स्टेडियम को आलोकित कर दिया। आयुक्त अटलकुमार राय एवं उपस्थित अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली, प्रेरणादायक खेल स्लोगन तथा दीपों से सजे मैदान की सराहना करते हुए कहा कि “इस तरह के आयोजन न केवल सौंदर्य का प्रतीक हैं बल्कि सामूहिक एकता और उत्साह का परिचय भी देते हैं।”

आयुक्त अटल कुमार राय एवं सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने खिलाड़ियों को इस परंपरा को आगामी वर्षों में भी उत्साहपूर्वक मनाने का आशीर्वाद दिया। दीपोत्सव के समापन पर भव्य आतिशबाजी ने उत्सव की रौनक को चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर अश्वनी कुमार त्यागी, प्रवीन कुमार, रविकान्त धीमान, बृजेश कुमार, लाल धमेन्द्र प्रताप, आदेश, जयेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, पुनीत कुमार, सन्नी कुमार, सुमित कुमार, पोपिन, संदीप, संजीव नेगी, अविनाश कुमार आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button