विजिलेंस की टीम ने रुड़की से एक डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। विजिलेंस की टीम ने रुड़की से एक डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डॉ आभार सिंह उप जिला चिकित्सालय रुड़की में मेडिकल अधिकारी के पद पर तैनात हैं। जिनके द्वारा शिकायतकर्ता से सप्लीमेंट्री मेडिकल लीगल रिपोर्ट बनाने के आवाज में 30 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता द्वारा डॉक्टर आभास सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान की टीम द्वारा अपने सरकारी आवास से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर ने सप्लीमेंट्री मेडिकल लीगल रिपोर्ट तैयार करने के नाम पर शिकायतकर्ता से पहले 30,000 की मांग की थी। बाद में सौदेबाजी के बाद 20,000 में बात तय हुई। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर डॉक्टर को 20,000 की रिश्वत लेते समय सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद रातभर पूछताछ की गई, वहीं डॉक्टर के आवास पर देर रात तक तलाशी अभियान चला। इस दौरान विजिलेंस टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर मूल रूप से बनारस (उत्तर प्रदेश) का निवासी बताया जा रहा है।
[banner id="7349"]



