भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य प्रदर्शनी का किया आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य के निर्माता, भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा निर्मित अटल वाटिका चौक पर अटल जी के प्रेरणादायी जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं जिला सह प्रभारी भाजपा दीपक धमीजा द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में अटल जी के राजनीतिक जीवन, कवि व्यक्तित्व, सुशासन की सोच तथा उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को चित्रों एवं संदेशों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और राष्ट्र प्रथम की भावना के प्रतीक थे। उत्तराखंड राज्य का निर्माण उनकी दूरदर्शी सोच का जीवंत उदाहरण है। अटल वाटिका चौक पर आयोजित यह प्रदर्शनी आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का सशक्त माध्यम बनेगी। नगर पालिका शिवालिक नगर अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। वहीं जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा ने अपने संबोधन में कहा अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राजनीति को सेवा, शालीनता और राष्ट्रीय एकता से जोड़ा। यह प्रदर्शनी उनके विचारों को आमजन, विशेषकर युवाओं तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास है। अटल स्मृति वर्ष के माध्यम से उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।”

प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, जिला मंत्री रीतु ठाकुर, महामंत्री अंशुल शर्मा व पंकज चौहान, अजय मलिक, सभासद हरिओम चौहान व रमेश पाठक, अनिल राणा, वीरेंद्र बोरी,दिनेश, श्वेता सिंह, निशा मालिक, दीपा सिंह, नीतू चौधरी,भागेशवरी, रंजीत झा, रवि वर्मा,आदित्य मलिक, गौरव रौतेला, अशोक उपाध्याय, लजराम शर्मा, भानु प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, अवधेश राय, रणविजय पांडे, महेंद्र शर्मा, शशि भूषण पांडे, नन्हे भारद्वाज, विजय, राजीव, यशोदा नंदन, तरुण शुक्ला, नरेंद्र चौहान, राधेश्याम, दीपू तिवारी, सुनील राय, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।
[banner id="7349"]



