उत्तर प्रदेशस्पोर्ट्स

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर की छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होकर सहारनपुर लौटने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया स्वागत

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक किया गया। इस प्रतियोगिता में सहारनपुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की 8 छात्राओं के द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर की छात्राओं ने सीनियर वर्ग में 02 स्वर्ण और 01 कांस्य पदक प्राप्त किया एवं सब जूनियर वर्ग में 01 छात्रा के द्वारा कांस्य पदक प्राप्त किया। कुल इन छात्राओं के द्वारा 4 पदक प्राप्त किए गऐ। सीनियर वर्ग की दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हुआ जो जनवरी माह के द्वितीय सप्ताह में महाराष्ट्र पूना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में ये दोनों छात्राएं उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस उपलब्धि पर आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर में पहुंचने पर छात्राओं। व कोच का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमती चंचल गर्ग श्रीमती आशुसिंह श्रीमती रश्मि गुप्ता श्रीमती अलकारानी श्रीमती अंजना कश्यप श्रीमती अलका अग्रवाल श्रीमती अनीता सिंह श्रीमती मृदुला श्रीमती मीनू बाला श्रीमती मीता शर्मा आदि उपस्थित रही। संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय श्री राणा सहस्रांशु कुमार सुमन जी ने छात्राओं की इस उपलब्धि टीम कोच श्रीमती सोनिया पंवार एवं टीम मैनेजर श्रीमती रुचिरा लाल एवं छात्राओं को कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया एवं बधाई दी।

रिजल्ट बालिका वर्ग
अंडर 14
-32 = जकिया, कांस्य पदक, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर
अंडर 19
-32 = वंशिका, स्वर्ण पदक
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर
-36= लाइबा कांस्य पदक
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर
-64= शना स्वर्ण पदक
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button