उत्तराखंड
नारी शक्ति संगठन की महिलाओं और समाज सेवियों के साथ नशे की रोकथाम के लिए गोष्ठी का आयोजन
कलयुग दर्शन (24×7)
विजय कुमार, विक्की (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। थाना बहादराबाद के ग्राम मूलदासपुर में नशा मुक्ति अभियान 2025 के तहत रविदास मंदिर के परिसर में नारी शक्ति संगठन की महिलाओं और समाज सेवियों के साथ नशे की रोकथाम के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया तथा समस्त ग्राम वासियों को नशे से दूर रहने के लिए व नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देने के लिए जनजागरुकता रैली निकाली गई जिसमें गांव को नशा मुक्त करने के लिए शपथ भी ली गई। इस अवसर पर ग्राम मूलदासपुर के नारी शक्ति संगठन की महिलाएं समाज सेवी व क्षेत्र के पत्रकार बंधु, शांतरशाह चौकी प्रभारी उप नि0 खेमेंद्र गंगवार व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




