उत्तराखंड

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हरिद्वार, महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद से की खास मुलाकात

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की देर शाम हरिद्वार पहुंचे। जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने उनका स्वागत कर शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद गृह एवं सहकारिता मंत्री पतंजलि योगपीठ में विश्राम करने के बाद बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। गृह मंत्री के आगमन के चलते जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के अलावा अन्य एजेंसियां तैनात हैं। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्यपीठ श्री हरिहर आश्रम, कनखल हरिद्वार में भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आगमन हुआ।

इस पावन अवसर पर श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य, श्रोत्रिय, ब्रह्मनिष्ठ, अनन्तश्रीविभूषित, जूनापीठाधीश्वर, आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज के साथ उनका आध्यात्मिक तथा लोक-कल्याणकारी विषयों पर सारगर्भित संवाद संपन्न हुआ। इस प्रेरणादायी वार्ता में राष्ट्र एवं समाज के जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों की पुनर्स्थापना, राष्ट्र-जागरण, सांस्कृतिक चेतना के सुदृढ़ीकरण, तथा लोक-कल्याण और सामाजिक समरसता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विमर्श हुआ। यह परिचर्चा अध्यात्म की अंतःप्रेरणा और राष्ट्र-कर्तव्य के समन्वय का एक उज्ज्वल उदाहरण बनी जो समकालीन समाज को दिशा, विवेक और संकल्प प्रदान करती है।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी , तथा उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। वही प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे गृह मंत्री अमित शाह पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानंद ग्राम स्थित पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 बजे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में गायत्री तीर्थ पर अखंड ज्योति के दर्शन करेंगे। सुबह 11:15 बजे माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष पर गायत्री परिवार की ओर से आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह 2026 में बैरागी द्वीप कनखल में पहुंचेंगे। इन तीनों कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button