उत्तर प्रदेश

सोफिया इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

नागल। कस्बे में बसेड़ा के निकट हाईवे किनारे स्थित सोफिया इंटरनेशनल स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनोज कुमार अवस्थी एवं को-ऑर्डिनेटर श्रीमती अर्पिता विजन द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाया और विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के सत्र में नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों एवं छात्र-छात्राओं ने मनमोहक देशभक्ति गीतों एवं नृत्य प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर श्रीमती अर्पिता विजन ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं तथा ज्ञानवर्धन हेतु रोचक प्रश्न पूछे जिनका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सटीक उत्तर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार अवस्थी ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के विकास में सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम पश्चात सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान राजेश कुमार, केशव अग्रवाल, श्रीमती किरण, स्वाति, पूनम, रजनी, वैशाली, सुनीता, बंदना, निधि, शगुन, हेमा, पारुल, मीनाक्षी, गरिमा, उर्वशी, शिवानी, सोनिया, शिवांशु, रमन, अजय, सौरभ, अभिषेक, दलजीत, प्रदीप, रोहित व पूजा समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहा।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button