उत्तर प्रदेश

महानगर अध्यक्ष अजय सिंह रावत द्वारा संगठन का विस्तार किया गया

आर टी ई के बच्चों की अपार आई डी नहीं बनी तो स्कूलों से कर देंगे बाहर: अशोक मलिक

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। नुमाइश कैंप के माधव नगर स्थित लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता के संचालन में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने कहा कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार मान्यता प्राप्त स्कूलों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा निजी स्कूलों के शिक्षकों के स्वाभिमान सम्मान व स्कूलों की आर्थिक तंगी के लिए संगठन संघर्ष करता रहेगा यदि 100% फीस प्रतिपूर्ति का बकाया भुगतान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा उधार में बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे। आगे डॉक्टर अशोक मलिक ने कहा कि तुम हमें समय दो हम तुम्हें सुरक्षा देंगे का नारा देते हुए बोला की शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूलों की अहम भूमिका है देश को शिक्षित व विकसित बनाने के लिए निजी स्कूलों को सरकार अनुदानित व प्रोत्साहित करें तो शिक्षा के क्षेत्र में अमूलचूल परिवर्तन हो जायगा तभी देश विकासशील देशों की प्रथम पंक्ति मे होगा। सीसीसीप्रदेश महामंत्री अरविंद शर्मा वीरेंद्र पवार ने कहा कि सरकार की सभी प्रलोभन योजनाएं विफल हो गई है इसलिए सरकार ने गरीब दुर्बल वर्ग के बच्चों को 25% निजी स्कूलों में पढ़ाने के लिए योजना तैयार की है आरटीई के अंतर्गत गरीब दुर्बल वर्ग के बच्चों को जबरदस्ती निजी स्कूलों पर थोपा जा रहा है सरकार कम बजट का हवाला देकर 2016 से आधा अधूरा फीस प्रतिपूर्ति का भुगतान किया जा रहा है और अभिभावकों की प्रोत्साहन राशि भी 100% बच्चों आधे अधूरी दी जा रही है इसलिए बिना किताब और बगैर ड्रेस के बच्चों को कैसा पढ़ाया जा सकता इसका जवाब सरकार के पास नहीं है और निजी स्कूल संचालक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और इससे निजी स्कूलों शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है और गरीब दुर्बल वर्ग का बच्चा पैसे के अभाव में स्कूलों से पलायन कर रहे है।

प्रदेश प्रभारी धनंजय शर्मा महानगर अध्यक्ष अजय सिंह रावत ने कहा कि अन्य प्रदेशों के समान उत्तर प्रदेश में भी फीस प्रतिपूर्ति दी जाए क्योंकि उत्तर प्रदेश केंद्र सरकार को सभी प्रदेशों से ज्यादा राजस्व देने वाला उत्तर प्रदेश में सबसे कम गरीब दुर्बल वर्ग के आर टी ई के बच्चों की फीस प्रति पूर्ति का आधा अधूरा भुगतान किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा मनीष मंगल ने कहा कि सरकार निजी स्कूलों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है तरह-तरह के कर वाणिज्य कर हाउस टैक्स जलकर बिजली को कमर्शियल अधिक बिलो से गली मोहल्ले के छोटे मंझिलें स्कूल बंद होने के कगार पर है और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं मान्यता प्राप्त स्कूलों को बिजली के बिल सहित सभी करो से मुक्त रखा जाए क्योंकि स्कूल स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा संचालित किए जाते हैं और छोटे मझिले स्कूलों में गरीब दुर्बल वर्ग मध्यम वर्ग के बच्चे ही पढ़ाये जाते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर जावेद सिद्दीकी प्रकाश पांडे बुरहान अली बुरहान अहमद महेश कुमार एडवोकेट विनोद कुमार मोहम्मद तौकीर एड परनेश कुमार श्रीमति उमा बाटला शशिकांत शर्मा तूलिका मंजू श्रीमती तूलिका श्रीमती मंजू श्रीमती सिमरन श्रीमती सुनीता श्रीमती मनु निहारिका श्रुति कोमल इशिका मालविका सुदीक्षा आदि उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button