सीएम योगी ने किया मां शाकुम्भरी देवी सिद्धपीठ में निर्माण कार्यों का निरीक्षण

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
सहारनपुर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद भ्रमण के दौरान माँ शाकुम्भरी देवी सिद्धपीठ मंदिर में निर्माणाधीन पर्यटन विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पर्यटन कॉरीडोर परियोजनान्तर्गत निर्माणाधीन सोविनयर शॉप, टॉयलेट ब्लॉक, टूरिस्ट फैलिलीटेशन सैन्टर, मण्टीलेवल पार्किंगं की भौतिक प्रगति को देखा। इसके उपरान्त उन्होने भूरादेव एवं सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यों को गुणत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। उन्होने निर्देशित किया गया कि योजनाओं को निर्धारित तिथि तक पूर्ण करायें तथा अक्टूबर माह में पूर्ण होने वाली परियोजनाओं को शारदीय नवरात्रि तक पूर्ण मानक के साथ करायें। उन्होने कहा कि भूरा देव मंदिर से शाकम्भरी देवी मंदिर तक निर्माणाधीन ऐलिवेटिड रोड़ का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री संसदीय कार्य एंव औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ब्रजेश सिंह, विधायक नकुड श्री मुकेश चौधरी, विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम, विधायक गंगोह श्री किरत सिंह, विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर, एडीजी श्री भानू भास्कर, मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, पूर्व विधायक श्री नरेश सैनी एवं संबंधित अधिकारियों सहित जिलाध्यक्ष श्री अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई उपस्थित रहे।



