उत्तर प्रदेश

29 मार्च को दादरी में आयोजित समाजवादी पार्टी की समानता भाईचारा रैली आयोजित

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। घंटाघर एक सभागार में 29 मार्च 2026 को दादरी में आयोजित समाजवादी समानता भाईचारा रैली के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी जी का पगड़ी पहनकर और शोल उड़ाकर सम्मान किया आने वाली 29 मार्च को दादरी में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है जिसे समाजवादी समानता भाईचारा रैली का नाम दिया गया है। रैली के संयोजक राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी जी हैं और रैली में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे और रैली को संबोधित करेंगे इस रैली में उत्तर प्रदेश के 32 जिलों की 140 विधानसभाओं के लोग शामिल होंगे यह रैली 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखानंद होगी। आयोजको का दावा है की भीड़ के लिहाज से यह रैली ऐतिहासिक होगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों को बदलने वाली होगी आज कॉन्फ्रेंस में रैली के आयोजक राजकुमार भाटी ने बताया कि इस रैली में सर्वधर्म, सर्वजाती, सर्व समाज के लोग शामिल होंगे लेकिन ज्यादा संख्या में पी डी ए समाज की होगी पीडीए में पिछड़ा दलित आदिवासी अल्पसंख्यक और आदि आबादी के अलावा सामान्य वर्गों के वह लोग भी शामिल होंगे जो भाजपा शासन में पीड़ित दुखी और अपमानित है।

रैली का इंतजाम गुर्जर समाज के लोग संभालेंगे इस रैली से गुजर समाज को उत्तर प्रदेश के राजनीति में एक नई और मजबूत पहचान मिलेगी राजकुमार भाटी ने बताया कि इस रैली की तैयारी अगस्त 2025 से चल रही है उन्होंने 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में पी डी ए चौपाल का आयोजन किया है इन चौपालो के माध्यम से एक और जहां पिछड़े वर्गों में राजनीतिक जागरूकता पैदा हुई है वही रैली की सफलता के लिए अलग-अलग क्षेत्र में मजबूत टीमों का गठन किया गया है जिला ओर विधानसभा स्तर पर रैली प्रभारीयो की नियुक्ति की गई है आज इसी संबंध में ही सहारनपुर जिले का दौरा किया गया है और सभी को रैली में आने का निमंत्रण दिया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी चंद्रशेखर यादव, प्रदेश सचिव धर्मवीर खटाना, जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, भीम खटाना, शुभम वर्मा, रवि यादव, पंकज राणा, कपिल शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button