उत्तराखंड

अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों से मिले अखिल भारत हिन्दू महासभा के अध्यक्ष

कलयुग दर्शन (24×7)

अमित वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.मुन्ना कुमार शर्मा ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी रविंद्रपुरी व अखाड़ा परिषद के अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर आगामी कुंभ मेले के आयोजन, संतों की सुरक्षा व सम्मान, सनातन धर्म और सनातन परंपरा के संरक्षण-संवर्धन पर चर्चा की। डा.शर्मा ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आध्यात्मिक चर्चा करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा अखाड़ा परिषद के हिन्दू संतों एवं हिन्दू समाज के हित में किए जाने वाले सभी कार्यों एवं अभियानों में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने भारत को सनातन हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने और गौमाता की रक्षा के लिए मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने डा.मुन्ना शर्मा को मां मनसा देवी का चित्र भेंटकर और मां की चुनरी ओढ़कार सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि, हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी, महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह राणा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button