उत्तराखंड

नवरात्र आराधना से आता है जीवन में सकारात्मक परिर्वतन: स्वामी कैलाशानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)

अमित वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्र संसार की परम शक्ति मां भगवती की आराधना का पर्व है। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर श्री दक्षिण काली मंदिर में दर्शन पूजन करने आए भक्तों को देवी भगवती की महिमा से अवगत कराते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्र में प्रत्येक व्यक्ति को मां भगवती की आराधना अवश्य करनी चाहिए। नौ दिनों तक नियमपूर्वक पूर्ण विधि विधान से नवरात्र आराधना करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। समस्त कष्ट दूर होते हैं।

स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि नवरात्र में मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और उनका प्रत्येक स्वरूप कल्याणकारी है। अष्टमी को मां भगवती के महागौरी स्वरूप की आराधना की जाती है। आराधना से प्रसन्न होकर मां महागौरी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। उनकी कृपा से भय दूर होता है और अभय की प्राप्ति होती है। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर में धूमधाम से नवमी का पर्व मनाया जाएगा। जिसमें गुरूदेव 251 कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Back to top button