भक्तों का कल्याण करती है मां दुर्गा: राजमाता आशा भारती

कलयुग दर्शन (24×7)
विनय कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। दुर्गा अष्टमी पर भूपतवाला स्थित निराला धाम की परमाध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज ने कन्या पूजन किया। राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि श्रद्धा और भक्ति भाव से कन्या पूजन करने मां दुर्गा प्रसन्न होकर अपने भक्तों का कल्याण करती है। उन्होंने कहा कि नवरात्र सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। वर्ष में दो बार आने वाले नवरात्र के दौरान प्रत्येक घर में देवी दुर्गा की आराधना की जाती है। शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा की कृपा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे परिवार और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी लहरी बाबा मां दुर्गा के अनन्य भक्त थे। उनके द्वारा शुरू की गयी भगवान शिव ओर माता आदिशक्ति की विशेष आराधना की परंपरा को भक्तों के साथ मिलकर निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

राजमाता आशा भारती महाराज के शिष्य स्वामी नित्यानंद ने भी कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया। भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है मां विंध्यवासिनी सिद्धपीठ विंध्यवासिनी मंदिर के परमाध्यक्ष महंत विंध्यवासिनी दास महाराज के संयोजन में 51 कन्याओं का पूजन किया गया। कन्या पूजन में कई संत महंत और श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। महंत विंध्यवासिनी दास महाराज ने बताया कि मंदिर में साक्षात रूप से विराजमान में मां विंध्यवासिनी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। इस अवसर पर महंत अरूण दास, महंत राघवेंद्र दास, महंत हनुमान दास, महंत सूर्यांश मुनि, महंत गोविंददास सहित संत महंत और श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।



