उत्तर प्रदेश

ई-रिक्शा बैटरी फटने से बड़ा हादसा, चालक गंभीर रूप से झुलसा

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। नगर के मोहल्ला कोटला नई बस्ती में आज सुबह करीब 5:40 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। घर मे खड़ी ई-रिक्शा की अचानक बैटरी फट गई और देखते ही देखते आग लग गई। आग की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक अजीम अहमद बुरी तरह झुलस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ई-रिक्शा पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घर में रखा अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। हालांकि, घर में रखा गैस सिलेंडर में गैस ने के कारण बावजूद सुरक्षित रहा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घायल अजीम अहमद को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button