अगले महीने जून में होगा खिलाड़ियों का सेमिनार: चौधरी नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
बड़ौत छपरौली रोड पर चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट में बैठक करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि खेल हमारी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पहचान है। खेलों के माध्यम से हमें बच्चों का भविष्य संवारना है।खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी हर जिले में खिलाड़ियों की मदद कर रहे है। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि युवाओं को खेलो की मुख्य धारा से जोड़ना राष्ट्रीय लोकदल का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अगले महीने जून में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सेमिनार बड़ौत में होगा।

राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजीव आर्य ने कहा कि हम बड़ौत में आए दिन और आस पास के क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताएं कराते रहते है ताकि बच्चों का रुझान खेलो की तरफ बढ़े। उन्होंने कहा कि बच्चों में टेलेंट की कमी नहीं है बस उन्हें सही मार्ग दिखाने की जरूरत है। इस अवसर पर चौ भीम सिंह, कृष्णपाल सिंह, विल्सन मान, रोबिन सिंह, राहुल सिंह, मनोज सिंह, अंकित मलिक आदि उपस्थित रहे।



