उत्तराखंड

महापौर किरण जैसल ने किया त्रिमूर्ति नगर चौराहे एवं मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। वार्ड संख्या 44 त्रिमूर्ति नगर में गुरुवार को पार्षद अहसान अंसारी के प्रस्ताव पर कराए गए त्रिमूर्ति नगर चौराहे के निर्माण कार्य तथा त्रिमूर्ति मंदिर के बाहरी हिस्से के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर महापौर किरण जैसल ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की पहचान मजबूत होती है तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

पार्षद अहसान अंसारी ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्रिमूर्ति नगर चौराहे के निर्माण और मंदिर के बाहरी सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी तथा स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में मंडी समिति ज्वालापुर के सचिव लवकेश गिरी, नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह सैनी, सरिता सिंह,हाजी शहाबुद्दीन,राजवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह,संजय मेहता, पर्यावरण पर्यवेक्षक अखिल कुमार, कुसुम पाल, इमरान मंसूरी, उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सज्जाद अहमद, गुलाम साबिर, जमशेद खान, राव आबाद, वाजिद अली, दानिश अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि जाफिर अंसारी, पंडित अनुराग शर्मा, राकेश सैनी सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button