भाजपा शासन में पीडीए आरक्षण के 14,514 पदों की लूट हुई : चौधरी अब्दुल वाहिद

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। भाजपा के 10 वर्ष के कार्यकाल पर हुई नियुक्तियों में आरक्षण की लूट का आरोप लगाते हुए सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा 10 वर्ष के कार्यकाल में 22 परीक्षाएं संपन्न कराएंगे जिसमें पीडीए के 14514 पदों की लूट की गयी, जो संविधान पद्धत अधिकारों का हनन है। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद आज अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकाल में पीडीए आरक्षण लूट पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने बताया कि भाजपा सरकार में संविधान में प्रदत्त अधिकारों का पूरी तरह हनन किया जा रहा है और 10 वर्ष के कार्यकाल में नियुक्ति के नाम पर आरक्षण में लूट की गई है। उन्होंने कहा कि 65000 शिक्षक भर्ती में 29.22 की लूट की गई है और 2022 में सरकार ने खुद मन की शिक्षक भर्ती मैं सही रूप से आरक्षण लागू नहीं हुआ है।

वन और वन्य जीव रक्षक भर्ती 2019 में पीडीए के 88 पदों, बांदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी बर्थ 2021 में पीडीए के 5 पदों, एडेड जूनियर हाई स्कूल भर्ती 2021 में पीडीए के 127 पदों, सहायक शिक्षक भर्ती में पीडीए के 429 पदों, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में पीडीए के 232 पदों, क्षेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती 2023 में पीडीए के 47 पदों, यूपीएस एसएससी कनिष्ठ सहायक कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्टार भारती 2030 में पीडीए के 300 पदों, प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती 2023 में पीडीए के 34 पदों, लखीमपुर कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2024 में पीडीए के 8 पदों, यूपीएस एसएससी आशु लिपिक भर्ती 2024 में पीडीए के 37 पदों, यूपीएस एसएससी कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती 2024 में पीडीए के 434 पदों, लेखपाल भर्ती 2025 में पीडीए के 960 पदों, पशु चिकित्सक भर्ती 2025 में पीडीए के 81 पदों, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती 2025 में पीडीए के 55 पदों, चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक भर्ती 2025 में पीडीए के 54 पदों, चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक भर्ती 2025 में पीडीए के 2 पदों, यूपीएस एसएससी अमीन नीलामी करता भर्ती 2026 में पीडीए के 19 पदों, यूपी एस एसएससी लिपिक सहायक टंकण भली 2026 में पीडीए के 9 पदों, सहायक कोषागार लेखाकार भर्ती 2026 में पीडीए के 58 पदों, यूपीएस एसएससी अधिशासी अधिकारी भर्ती 2026 में पीडीए के 1 पदों, सहायक चकबंदी अधिकारी भर्ती 2026 में पीडीए के 10 पदों, यूपीएस एसएससी कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती 2026 में पीडीए के 5 पदों की लूट की गई है। उन्होंने कहा कि यह जो आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं यह पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए ऑडिट रिपोर्ट के आंकड़े हैं।

सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि भाजपा केवल धर्म और जाति की राजनीति कर समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है जिसे समाजवादी पार्टी समाप्त करेगी और 2027 के विधान सभा चुनाव में जनता खुद बीजेपी को वोट की चोट से जवाब देने का काम करेगी। प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान विधायक उमर अली खान पूर्व विधायक माविया अली, महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी पूर्व मंत्री मंगाराम कश्यप ममता चौधरी रमेश पवार चौधरी सलीम अख्तर रतन यादव चौधरी अब्दुल गफूर प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ताहिर हसन चौधरी आबूबाकर मुस्तकीम राणा काशिफ अल्वी हसीन कुरैशी फरहान खान शाहिद मंसूरी जिंदा हासन सांसद प्रतिनिधि सैयद हसना वेदपाल पटनी समेत आदि लोग मौजूद रहे।



