निर्जला एकादशी पर पार्षद व सपा नेता टिंकू अरोड़ा ने वितरित की कोल्ड ड्रिंक्स, पानी व जीरे की बोतलें

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर पुल खुमरान के निकट समाजवादी पार्टी के नेता एवं पार्षद टिंकू अरोड़ा द्वारा राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कोल्ड ड्रिंक्स , पानी एवं जीरे की बोतलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। टिंकू अरोड़ा ने कहा कि निर्जला एकादशी सेवा, दान और परोपकार का पर्व है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को ठंडे पेय पदार्थ उपलब्ध कराना मानव सेवा का एक छोटा सा प्रयास है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से जरूरतमंदों को राहत मिलती है और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है। शिविर में मौजूद सर्व समाज के कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने भी वितरण कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



