कर्बला के शहीदों को याद कर सपा ने लगाई शबील, भाईचारे और सद्भाव का दिया संदेश

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। मोहर्रम के अवसर पर समाजवादी पार्टी के द्वारा शबील लगाकर राहगीरों को शरबत एवं ठंडे जल का वितरण किया गया। इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी तथा वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कर्बला के शहीदों और हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि मैदान-ए-कर्बला में अन्याय, जुल्म और अहंकार के खिलाफ हक और सच्चाई की जो मिसाल इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने कायम की, वह हमेशा अमर रहेगी।


नेताओं ने अपील की कि इमाम हुसैन के आदर्शों को आत्मसात करें और मोहर्रम को आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ मनाएं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से, मनीष अग्रवाल, अनस अंसारी, अनवर खान वारसी, शुभम वर्मा, आलीम बंजारा, बाहर खान, शादाब अंसारी, रवि यादव, शहजाद आदि प्रमुख से मौजूद रहे।




