उत्तराखंड

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर इएमए ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

रोगियों की सेवा करना ही चिकित्सक का परम धर्म: डा.केपीएस चौहान

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर इएमए के कैम्प कार्यालय बालाजी इंस्टीट्यूट एंड इएच रिसर्च सेंटर के सभागार में राष्ट्रीय चिकित्सक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान, राष्ट्रीय महासचिव डा.एनएस टाकुली तथा प्रदेश अध्यक्ष डा.मुकेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए डा.चौहान ने कहा कि रोगियों की सेवा करना ही चिकित्सक का परम धर्म और समाज को स्वस्थ बनाना ही लक्ष्य होता है। रोगियों को भी चिकित्सक की मान मर्यादा का ध्यान रखना आवश्यक है। चिकित्सक और रोगी के बीच विश्वास का सेतु निर्मित होता है और दोनों के बीच यह विश्वास सेतु कायम रहना चाहिए। तभी रोगी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होगा।

कार्यक्रम में डा.एमटी अंसारी, डा.ऋचा आर्य, डा.सुरेंद्र कुमार, डा.सीपी रतूड़ी, डा.वीएल अलखानिया को सम्मानित किया गया। समारोह में डा.लक्ष्मी कुशवाहा, डा.नीलम भारती, डा.डीसी चमोला, डा.अमरपाल अग्रवाल, डा.आदेश शर्मा, डा.अशोक कुशवाहा, डा.विक्रम सिंह चौहान, डा.सुनील अग्रवाल, डा.राकेश कुमार, डा.बीबी कुमार, डा.हरबंस सिंह, डा.आफाक, डा.अर्सलान, डा.राशिद अब्बासी, डा.संजय मेहता, डा.मनोज पंवार, डा.चांद उस्मान अंसारी, डा.रमेश जालान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button