निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्रपुरी ही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष: महंत दर्शन भारती

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (संवाददाता)
हरिद्वार। हिन्दुत्व सम्राट महंत दर्शन भारती महाराज ने कहा कि निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष हैं। महंत दर्शन भारती ने कहा कि मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव के नेतृत्व वाली अखाड़ा परिषद ही असली अखाड़ा परिषद है। अन्य संतों द्वारा गठित अखाड़ा परिषद का कोई संवैधानिक आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के नेतृत्व में हुई बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष चुना गया था।

इसके बाद श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में ही सभी अखाड़ों ने प्रयागराज कुंभ का सफलतापूर्वक आयोजन किया। महंत दर्शन भारती ने कहा कि कुछ संत कुंभ मेले के आयोजन से पहले अचानक सक्रिय होकर समाज को गुमराज करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जब किसी संत या अखाड़े के सामने संकट की स्थिति आती है तो पीछे हट जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिन अखाड़ों के समर्थन का दावा दूसरे गुट द्वारा किया जा रहा है। उन अखाड़ों के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी के नेतृत्व वाले अखाड़ा परिषद के निरंतर संपर्क में है। समय आने पर पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।



