थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गैंगस्टर के 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित, वारण्टी, शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग व गश्त की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक ह्रदय नारायण सिह के कुशल नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित अभियुक्त विशाल उर्फ शालू पुत्र भूपेन्द्र निवासी ग्राम धनौरा थाना मुलाना अम्बाला (हरियाणा) को हाईवे सरसावा कट सरसावा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात सहारनपुर के द्वारा अनुमोदितशुदा गैग चार्ट के आधार पर थाना कोतवाली देहात सहारनपुर मु0अ0स0 601/25 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट विरुद्ध रणवीर सिह उर्फ अभय पुत्र भूप सिह निवासी ग्राम हेयायाजरा थाना मुलाना अम्बाला आदि 13 नफर अभियुक्तगणो के विरुद्ध पंजीकृत किय गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



