उत्तर प्रदेश

नार्दर्न थाईराइड सोसायटी के वार्षिक चुनाव में डॉ. विकास अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। नार्दर्न थाईराइड सोसायटी का वार्षिक चुनाव, चुनाव अधिकारी डॉक्टर संजीव अग्रवाल की देखरेख मे सहारनपुर क्लब मे सम्पन्न हुआ जिसमे सर्वसम्मति से डॉक्टर विकास अग्रवाल अध्यक्ष, डॉक्टर सौम्या जैन सचिव, डॉक्टर डी.के.गुप्ता कोषाध्यक्ष, डॉक्टर प्रवीण शर्मा अध्यक्ष (2027-2028) डाक्टर अरिष्ट जैन, संयुक्त सचिव संजीव मित्तल, डॉक्टर रजनीश दहूजा, डॉक्टर नरेश नौसरान, उपाध्यक्ष, डॉक्टर अनुपम मलिक, वैज्ञानिक सचिव, डॉक्टर कलीम अहमद, चेयरमैन रिसेप्शन कमेटी, डॉक्टर नीरज आर्य, संयोजक थाईराइड कान्फ्रेंस, डॉक्टर महेश ग्रोवर, चेयरमैन रजिस्ट्रेशन कमेटी चुने गए।

अध्यक्ष डॉक्टर विकास अग्रवाल ने कहा कि भारतवर्ष मे करीब 4.2 लोग थाईराइड के रोगी है, उन्होने कहा कि रोजमर्रा कि दिनचर्या तथा खान-पान मे बदलाव करके इस रोग पर काबू पाया जा सकता है। थाईराइड के रोगियो को नियमित रुप से अपनी जांच करानी चाहिए। इस अवसर पर डॉक्टर राहुल सिंह, डॉक्टर विक्रांत मेहदीरत्ता, डॉक्टर आयुष धवन, डॉक्टर अमरजीत पोपली आदि चिकित्सक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button