उत्तराखंड

श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी को हत्या की धमकी गंभीर मामला: स्वामी प्रबोधानंद गिरी

जांच और विशेष सुरक्षा की मांग की

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानं गिरी ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी को हत्या की धमकी गंभीर मामला है। यदि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को ऐसी संगीन धमकी दी सकती है तो इससे साफ है कि हरिद्वार में कोई संत महात्मा सुरक्षित नहीं है। स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि पूर्व में भी कई संतों की हत्या हो चुकी है। कई संत लापता हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी को धमकी दिए जाने की गहराई से जांच करानी चाहिए और उन्हें विशेष सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत मोहनदास के लापता होने की सीबीआई जांच को तेजी से पूरा कर सच्चाई को उजागर किया जाए।

स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि संतों की हत्या और लापता होने के पीछे जो भगवाधारी हैं। उनकी जांच कराकर उनके चेहरों को सबके सामने लाया जाए। महंत सुधीर गिरी की हत्या में भी भगवाधारियों पर सवाल उठे थे। इसलिए सरकार को सीबीआई जांच कराकर आपराधिक षड़यंत्रों को संरक्षण देने वाले भगवाधारियों को बेनकाब करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button