उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा-2026: भाजपा नेताओं ने ज्वालापुर कोतवाली में पुलिस कर्मियों को बांटे रेनकोट, सेवा भाव को किया सलाम

कलयुग दर्शन (24×7)

अमित वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था में जुटे उत्तराखंड पुलिस के जवानों के सम्मान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी एवं सेवानिवृत्त भारतीय वायु सैनिक तथा मंडल मंत्री वरुण चौहान ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस कर्मियों को रेनकोट वितरित किए। इस अवसर पर आशु चौधरी और वरुण चौहान ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस बल दिन-रात कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी निभाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सेवा और सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में भी पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की भारी भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और हर श्रद्धालु की सहायता के लिए तत्पर रहना आसान कार्य नहीं है।

पुलिस के इस समर्पण और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने रेनकोट भेंट कर पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया तथा पूरी पुलिस टीम को कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा, उपनिरीक्षक देवेंद्र पाल, हेड कांस्टेबल भारत सिंह नेगी, कांस्टेबल जतावर सिंह चौहान, संदीप कुमार, दिनेश कुमार, अंकुर चौधरी, मनीष चौहान, अभिमन्यु चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button