उत्तराखंड

युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, युवाओं को मिल रहे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर: मुख्यमंत्री धामी

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत का युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है और विकसित भारत के निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी केवल शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का केंद्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं तथा उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा प्रोत्साहन योजना, कौशल विकास, एक जनपद-दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालय, स्टेट मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, सौर स्वरोजगार, नई पर्यटन और फिल्म नीति से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में रिवर्स पलायन बढ़ा है, बेरोजगारी दर में कमी आई है और पारदर्शी भर्ती के माध्यम से 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

साथ ही बैंक ऋण प्रक्रिया को सरल बनाकर युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विनय यादव ने किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, नितिन गौतम, देशराज कर्णवाल, ओम प्रकाश जमदग्नि, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी ट्रैफिक अभय प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button