उत्तराखंड

डेंसो चौक पर ‘संसार होंडा’ की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। डेंसो चौक पर प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी संसार होंडा की नई शाखा का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कंपनी के निदेशक शक्ति वर्धन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नई शाखा के स्वामी हिमांशु चौधरी एवं अरुण कुमार को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी ने भी पहुंचकर निदेशक शक्ति वर्धन तथा शाखा स्वामियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।

निदेशक शक्ति वर्धन ने कहा कि ग्राहकों के बढ़ते विश्वास और मांग को देखते हुए नई शाखा शुरू की गई है, जहां बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शाखा स्वामी हिमांशु चौधरी ने ग्राहकों के विश्वास और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button