उत्तराखंड

निरंतर जारी है स्वामी कैलाशानंद गिरी की विशेष शिव साधना

मात्र जलाभिषेक से ही प्रसन्न हो जाते हैं भगवान शिव: स्वामी कैलाशानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की सावन के पूरे महीने श्री दक्षिण काली मंदिर में चलने वाली विशेष शिव साधना निरंतर जारी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु साधना में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को कुंभ मेला प्रभारी शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में रूद्राभिषेक किया और आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि भगवान शिव को प्रकृति से विशेष लगाव है। सावन के महीने में प्रकृति नया श्रंग्रार करती है। इसलिए सावन में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। महादेव शिव को भक्तों से अधिक कुछ नहीं चाहिए। महादेव शिव भक्त की श्रद्धा और जलाभिषेक से ही प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।

शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी विद्वान और तपस्वी संत हैं। पूरे सावन चलने वाली उनकी शिव आराधना लोक कल्याण का कारक बनेगी। भगवान शिव की कृपा से उत्तराखंड सहित पूरे देश में सुख समृद्धि बढ़ेगी। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे। स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि गुरूदेव की साधना के उपलक्ष्य में श्री दक्षिण मंदिर में पुष्पों की विशेष सजावट की गयी है। गुरूदेव प्रतिदिन प्रातःकाल से सायंकाल तक एक ही आसन में बैठकर निरंतर जलाभिषेक करते हुए शिव साधना करते हैं।

Related Articles

Back to top button