उत्तराखंड

नकली बताए जाने पर महंत गणेश दास ने किया पलटवार

असली देवताओं के साथ असली भगतराम भी हमारे पास: महंत गणेश दास

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के सचिव महंत गणेश दास ने महंत भगतराम के उन्हें नकली गणेश दास बताए जाने पर पलटवार करते हुए कहा है कि अखाड़े के असली देवताओं के साथ असली महंत भगतराम भी उनके पास हैं। जो हरिद्वार में अखाड़े पर कब्जा करके बैठे हैं। वह नकली भगतराम हैं। महंत गणेश दास ने दावा किया कि उनके पास महंत भगतराम और उनकी पत्नी की तस्वीर भी है। जिसमें महंत भगतराम अपनी पत्नी के साथ बैठे हुए हैं। महंत छोटू राम ने कहा कि तस्वीर में जो भगतराम अपनी पत्नी के साथ बैठे हुए हैं। वह असली हैं या जो कनखल अखाड़े में बैठे हैं वह असली हैं। इसमें सच क्या है।

सच साबित करने वाले को नया अखाड़ा उचित इनाम देगा और नकली भगतराम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे अखाड़े से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, क्योंकि हमारे देवता भी असली है हमारे संत महंत भी असली है। हमारा अखाड़ा भी असली है अगर कोई नकली है तो वह कनखल में बैठा भगतराम और उसकी टीम है। महंत छोटू राम ने कहा कि विवाद के कारण पंच पूजा 12 वर्षों से रुकी हुई है, जोकि उचित नहीं है। सच्चाई पर चलना ही संत समाज का कर्तव्य है। गुरदीप सिंह पक्का वाले को महंत गणेशदास बनाकर पेश किया जाना, सरासर गलत है।

Related Articles

Back to top button