देवभूमि ने शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन और सम्मान के साथ किया भव्य अभिनंदन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ किया

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन और आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ कर श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा तथा कांवड़ यात्रा को आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने यात्रा के सफल संचालन में योगदान देने वाले पाँच पुलिसकर्मियों और पाँच पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया।



कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार मेयर किरण जैसल, रुड़की मेयर अनिता अग्रवाल, स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, दिनेश कौशिक, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, नितिन गौतम, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, मेलाधिकारी सोनिका, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी (कुंभ मेला) योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी (कुंभ मेला) आयुष अग्रवाल, नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, पुलिस अधीक्षक (यातायात) निशा यादव, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह, एच आरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह सहित जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया।





