उत्तराखंड

लगातार बढ़ रही शिवभक्तों की संख्या

2 करोड़ 19 लाख से ज्यादा कांवड़िए गंगा जल लेकर रवाना

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। कांवड़ लेने आने वाले शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गंगा जल लेने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 2 करोड़ 19 लाख से ज्यादा कांवड़िए कांवड़ों में गंगा जल लेकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो चुके हैं। अगले तीन दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ेगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिस 24 घंटे लगातार ड्यूटी पर तैनात है। श्रद्धालुओं की मदद व सुरक्षा के लिए हर प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को शिवभक्तों के साथ संयम और बेहतर व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी ने बताया कि अगले तीन दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। इन तीन दिनों में बड़ी संख्या में पैदल जाने वाले शिवभक्तों के साथ डाक कांवड़ और मोटरसाइकिल सवारों के पहुंचने की संभावना है। हाईवे पर जाम न लगे, इसके लिए पुलिस की तैनाती बढ़ाई जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, हाईवे पर वाहन खड़ा न करें और किसी भी समस्या की स्थिति में नजदीकी पुलिसकर्मी से मदद लें।

Related Articles

Back to top button